अगर ऐसा हुआ तो संवर जायेगा स्लम एरिया के बच्चों का भविष्य

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। दुष्यंत कुमार जी की ले लाइनें हैं। और ऐसा ही नज़ारा दमोह जिले के हटा नगर से सामने आया है। जहाँ शिक्षा की लौ जलाते हुए स्लम एरिया के बच्चों का भविष्य संवारने नावघाट पर अनूठी पाठशाला का आयोजन किया गया। नगर की बिहारी सरकार सेवा समिति के लोग पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया की मुहिम को धरातल पर उतार रहे हैं। और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना समिति का लक्ष्य है। जो स्कूल से जुड़ भी गए हैं तो उनके शैक्षिक स्तर सुधार की दिशा में भी प्रयासरत हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के समन्वय से बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार करना है। इस उद्देश्य को लेकर समाजसेवी शिक्षकों ने बच्चों और अभिभावकों से एक संवाद किया। जिसमें सभी ने अपने अनुभव बांटे। कार्यक्रम में शिक्षक गजेंद्र सिंह राजपूत, पीएन खेमरिया, राजेश साहू, समाजसेवी सुनील राय, भारती नेमा, अधिवक्ता अमिताभ चतुर्वेदी ने शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए बच्चों को और उनके परिजनों को समझाया। किसी ने कहा की मोबाइल से दूर रहो इससे बच्चे बिगड़ रहे हैं। उनके माता पिता को भी ये देखना होगा। तो किसी ने खुद अपना उदाहरण देते हुए शिक्षा को बहुत जरुरी बताया।

 

 

 

 


By - sagar tv news
20-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.