सागर रेंज के आईजी अनिल शर्मा ने टीकमगढ़ जिले के पुलिस बल का निरीक्षण किया। आईजी मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड पहुचे और पुलिस बल का निरिक्षण किया गया। साथ ही बलवा का अभ्यास की मोक ड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होंने पुलिस बल के वाहनों के रखरखाव के अलावा किट का भी निरिक्षण किया। इस दौरान सभी थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा। आईजी अनिल शर्मा ने बताया की हर साल पुलिस बल की क्षमता और पुलिस से जुड़ी हुई कई चीजों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है।