इस गाँव की कमान महिलाओं के साथ में निरविरोध चुनी गई सरपंच और 12 महिलाये पंच

प्रदेश में सपंन्न हो रहे त्रिस्तरीय पंचायती राज मे जहां हर पद के लिए दावेदारो की कमी नही है ओर संघर्ष देखा जा रहा है वहीं दूसरी ओर मध्य्प्रदेश के पन्ना में इस प्रकार की भी एक पंचायत है जहां पर निरविरोध सरपंच चुनी गई। पन्ना जिला मख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर जनपद पंचायत अजयगढ की ग्राम पंचायत विश्रामगंज महिला अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित थी।इस ग्राम पंचायत से नेहा सिंह पति हनुमन्त सिंह निरविरोध सरपंच चुनी गईऔर इस ग्राम पंचायत के सभी 12 महिला पंच भी निरविरोध पंच बनी है।इस गाँव की कमान महिलाओं के हाथ मे होगी। निरविरोध पंच सरपंच निर्वाचित होने पर मघ्य प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार पंचायत को दस लाख रूपये की राशि विकास कार्यो के लिए पुरूष्कार स्वरूप मिलेगी। अब यह त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में दूसरे चरण में 28 जावरी को होने वाले चुनाव में ग्राम पंचायत के लिए कोई चुनाव नही होगा। हालांकि कलेक्टर और जिलानिर्वाचं अधिकारी पन्ना संजय कुमार मिश्र द्वारा विधिवत घोषणा नही की गई है क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी परिणाम एक साथ घोषित किये जाने के निर्देश दिए गए है।


By - sagar tv news
25-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.