हाथ नहीं पैर नहीं लेकिन फर्राटे से दौड़ाता है रिक्शा बेहद भावुक है ये वीडियो || STVN INDIA ||

 

 

हाथ नहीं पैर नहीं लेकिन फर्राटे से दौड़ाता है रिक्शा बेहद भावुक है ये वीडियो || STVN INDIA ||

 

कहते हैं की जीवन में कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अगर फिर भी यकीन न हो तो इस वीडियो और इस इंसान के जज़्बे को देख लीजिये। जी हाँ ये दिव्यांग है। उसके हाथ और पैर दोनों नहीं हैं। इसके बाद भी उसके चेहरे पर भरपूर मुस्कान है। वो दिल्ली की सड़कों पर मॉडिफाइड रिक्शा चला रहा है। रिक्शे में हैंडल, एक्सीलेटर और ब्रेक भी दिया है। अब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इसका वीडियो शेयर किया। और लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट का जॉब भी ऑफर किया है। वीडियो में नज़र आ रहा है की वीडियो में जिस शख्स ने ये वीडियो बनाया है वो सवाल करता है वो सवालों का हंसते हुए जवाब दे रहा है। उसने बताया कि उसकी मॉडिफाइड गाड़ी में स्कूटर का इंजन लगा है। सामने की तरफ बाइक की हैड लैम्प लगी है। हाथ नहीं होने के बाद भी वो गाड़ी के हैंडल को बड़ी आसानी से मोड़कर दिखा रहा है। एक्सीलेटर देकर और ब्रेक लगाकर भी दिखा रहा है। हैंडल के एक साइड में स्विच दिया है जिसे दबाने पर गाड़ी स्टार्ट हो जाती है। बाद में वो इस गाड़ी को बिंदास अंदाज में चलाकर निकल जाता है। ये शख्स पांच साल से गाड़ी चला रहा है वो कहते हैं की घर में पत्नी के साथ 2 छोटे बच्चे भी हैं। पिताजी बूढ़े हो चुके हैं। परिवार की देखभाल और खर्च के लिए वो इस गाड़ी को चलाते हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कुछ पैसे देता है और कहता है जिन लोगों के हाथ-पैर होते हैं वे भी काम नहीं करते। तुम स्कूटर चला रहे हो कमाल है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
27-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.