खजुराहो रेल खंड का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक STVN INDIA || SAGAR TV 24X7

 

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान खजुराहो रेल खंड का निरीक्षण करने पहुंचे। महाप्रबंधक ने टीकमगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जिसमें कैटरिंग स्टाल, स्टॉल पर रेट लिस्ट सभी उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता चाय की क्वालिटी और माप की गहन जांच की। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, सर्कुलेटिंग क्षेत्र की व्यवस्थाओं समेत यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए जरुरी दिशा-निर्देश दिए I
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से रेक लोड कर माल को देश के अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। 1 साल के अंदर 29 रेक लोड किए गए। जिससे रेलवे को लगभग 10 करोड़ की अतिरिक्त आमदनी हुई है। जल्द ही गुड लोडिंग के लिए प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा। साथ में टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफार्म और ओवरब्रिज के लिए लोगों की मांग आई है। उसका भी स्टीमेट बनाकर रेल मंत्रालय को भेज कर उसका काम जल्द शुरू किया जाएगा।


By - Sudhir Mavai
28-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.