दबंग विधायक रामबाई बन गयी बच्चा मिकी माउस पर की अठखेलियां

दमोह जिले के पथरिया से दबंग विधायक माने जाने वाली रामबाई जहां अपने एक अलग अंदाज़ के लिए जाने जाती हैं तो वहीँ अब उनका बच्चा रूप भी देखने मिला जिसमें वो अठखेलियां करते दिखायी दे रही हैं। विधायक रामबाई बच्चों के साथ बचकानी हरकतें करते नजर आई। विधायक ने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। पथरिया विधायक रामबाई झूले का आनंद लेती हुई नजर आई और साथ ही बच्चों के लिए लगे हुए जंपर की मिकी माउस पर अठखेलियां करती हुई भी देखी गई।
दरअसल रामबाई के विधानसभा क्षेत्र पथरिया के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के नए साल के मौके पर एक मेले का आयोजन होता है। जिसमें शामिल होने रामबाई गई थी और यहां बच्चों के लिए लगाए गए झूलों और मिकी माउस को देखकर रामबाई खुद को रोक नही पाई और फिर वो अपने बचपन मे लौट गई। जहाँ उन्होंने जमकर मस्ती की। इस दौरान एक आम महिला की तरह वो पूरे मेले में भी घूमी और मेले का भरपूर आनंद लिया। मीडिया से बात करते हुए रामबाई ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए किसानों के लिए विशेष रूप से दुआ भी मनसा देवी से मांगी।


By - sagar tv news
02-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.