धान की तुलाई न होने से किसानों ने बवाल करते हुए कर दी सड़क जाम

एमपी के पन्ना में किसानों ने उपार्जन केंद्र में उनकी धान की तुलाई न हो पाने से कई उपार्जन केंद्रों में हंगामा कर दिया। जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बिसानी उपार्जन केंद्र पर किसानों की धान खरीदी न हो पाने से गुस्साए किसानों ने पन्ना-कटनी राजमार्ग पर टिकरिया के पास चक्का जाम कर दिया।और ट्रैक्टरों में लदी धान को सड़क पर रख कर जमकर हंगामा किया। दरअसल उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी का शनिवार को आखरी दिन था। लेकिन वह खराब मौसम के बाद भी उपार्जन केंद्र में धान तुलाई का इतंजार कर रहे थे। लेकिन उनकी धान की समय पर तुलाई न होने से उन्होंने सड़क जाम कर दी थी। जिससे यात्री बसों में बैठे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई देर तक प्रदर्शन चलता रहा। जानकारी लगते ही जब शाहनगर sdm रचना शर्मा और तहसीलदार राकेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और अपनी जिद पर अड़े किसानों को sdm रचना शर्मा ने आगामी 20 तारिख तक तुलाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खुल सका।

 

 


By - sagar tv news
15-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.