मंदिर से भगवान की मूर्तियां चोरी लोगों में पनप रहा आक्रोश

चोर भगवान के घर में भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला एमपी के छतरपुर से भी सामने आया जहाँ चोरों ने एक प्राचीन मंदिर को निशाना बनाते हुये चोरी की घटना को अंजाम दिया और मंदिर में रखी अष्ट धातु की राम, सीता और लक्ष्मण जी की बेशकीमती मूर्ति के अलावा चांदी का 250 ग्राम वजनी छतरी चुराकर फरार हो गये। घटना सटई थाना के भैरा गांव से सामने आयी है। जहां चोर देर रात मंदिर में रखी मूर्तियां चुराकर फरार हो गये। घटना की सूचना लगते एसपी सचिन शर्मा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। और जाँच पड़ताल शुरू की बता दें की इससे पहले भी 2012 में इस मंदिर से यही मूर्तियां चोरी हो गयी थी। जिन्हे साल 2013 में पुलिस ने बरामद किया था। इस घटना बाद गांव में आक्रोश बना हुआ है। मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

 


By - sagar tv news
18-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.