दस साल बाद याद आई मन्नत तो देवी जी को ऊँगली काटकर चढ़ा दी शख्स ने

दस साल पहले एक शख्स की मन्नत पूरी हो गयी लेकिन वो अपना वादा भूल गया जब याद आया तो कुल्हाड़ी अपने हाथ की ऊँगली काटकर देवी माँ को चढ़ा दी। अजीबो गरीब ये मामला कहीं और नहीं बल्कि दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र से सामने आया। जहाँ पड़री सहजपुर गांव में महेंद्र अहिरवार नाम के इस व्यक्ति ने अपने बाएं हाथ की उंगली काटकर मरई माता को चढ़ा दी। ऐसा उसने मंदिर पहुंचकर किया ऊँगली काटते ही उसके शरीर से खून बहने लगा जो वहीँ जमा हो गया था। कटी हुई ऊँगली वहीँ पड़ी हुई थी। महेंद्र कई घंटों तक मंदिर में ही पड़ा रहा। जब श्रद्धालु पहुंचे तो उन्होंने एम्बुलेंस से उसे अस्पताल भेजा। जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। ये पूरी घटना बुधवार रात के समय की है। बताया गया की महेंद्र की पत्नी को बच्चे ना होने के कारण उसने देवी मां से मन्नत मांगी थी। हालांकि उसकी मन्नत तो 10 साल पहले ही पूरी हो चुकी थी। लेकिन देवी मां से किया वादा वो भूल गया था। एक हफ्ते पहले ही उसे अपना वादा याद आया जिसे उसने पूरा कर दिया। उसका एक बेटा 10 साल का है। और दूसरा बेटा 8 साल का।
फिलहाल उसका इलाज जारी है। जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
वहीँ मामले में पटेरा एएसआई ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
21-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.