इस जिले ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में बड़ी उपलब्धि की हासिल PM मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला अधिकारियों और कमिश्नरों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश की तारीफ़ करते हुए बुंदेलखंड के अति पिछड़े जिले छतरपुर की प्रशंसा की उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश का छतरपुर जिला एक मात्र ऐसा जिला है। जंहा पर जिला अधिकारियों के प्रयासों से गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहाँ पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन को 37 प्रतिशत से बढ़ाकर 97 प्रतिशत हासिल किया गया है। गौरतलब है। कि छतरपुर जिले में कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सयुंक्त प्रयास से जिले में पूर्णा अभियान चलाया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर मातृ शिशु मृत्युदर कम करने के लिए महिलाओं को समय समय पर आयरन सुक्रोज सहित अन्य दवाएं उपलब्ध कराई गई। जिसके चलते गर्भवती महिलाओं में जागरूकता आई। वर्तमान में बुंदेलखंड का छतरपुर जिला गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन में अव्वल है।
कलेक्टर संदीप जीआर ने इस उपलब्धि पर अपनी पूरी टीम को बधाई दी।


By - sagar tv news
23-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.