बड़ा फर्जीवाड़ा - फर्जी बिल लगाकर सचिव ने निकाल लिए 7 लाख रुपए

छतरपुर जिले की जनपद पंचायत बिजावर की ग्राम पंचायत कुपी में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव ने पहले से स्वीकृत कार्यों के नाम पर 7 लाख रुपयों के फर्जी बिल लगाकर रुपया निकाल लिये है। जिन निर्माण कार्यों का मौके पर ना तो उपयंत्री ने ले आउट दिया है और ना ही मूल्यांकन किया है फिर भी सचिव ने कागजाे पर दोलाख रुपए बाउंड्री बाल बना डाली |जब सचिव का इतने से ही पेट नहीं भरा तो गांव में सफाई कराने के नाम पर एक और फर्जी बिल लगा डाला और तो और कागज पर ही पंचायत में फर्नीचर खरीद लिये गये ,पाेलिंग बूथ जैसे कार्यों के नाम पर फर्जी आहरण कर डाला जिसकी शिकायत गाँव के ही सरपंच ने जनपद पंचायत सीईओ से की है|बतादें कि यह पंचायत सचिव जिन पंचायतों में पदस्थ रहे है| गवन के आराेपाे में घिरे रहे है |एक पंचायत में गवन आराेप में दाेषी पाऐ जाते हुऐ राशि भी जमा कर चुके है|और एक बार फिर लाखों का गबन कर डाला। जैसे ही सचिव के काले कारनामे की भनक सरपंच को लगी तो लिखित शिकायत जनपद पंचायत सीईओ से की गई और किए गए भ्रष्टाचार को उजागर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद में पदस्थ ई. ई द्वारा जांच कराई गई| जिसमें माैके पर काेई कार्य नहीं पाया गया है और सचिव द्वारा राशि आहरण करली गई थी जिसके बाद सचिव काे नोटिस जारीकर जबाब तलब किया जा रहा है और कारवाही की बात की जा रही है|

 

 


By - sagar tv news
24-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.