एक बच्चे की माँ को Facebook पर लड़के से हुआ प्यार फिर फरार हुई लड़की ! || STVN INDIA ||

 

 

एक बच्चे की माँ को Facebook पर लड़के से हुआ प्यार फिर फरार हुई लड़की ! || STVN INDIA ||

एक मशहूर शेर है कुछ होश नहीं रहता,कुछ ध्यान नहीं रहता,इंसान मोहब्बत में,इंसान नहीं रहता” ऐसे ही मोहब्बत की एक दास्ताँ बताते हैं। जिसमें एक बच्चे की माँ को लड़के से प्यार हो गया जो ऐसा परवान चढ़ा की वो सब कुछ छोड़कर अपने प्रेमी के पास आ गयी। ये लव स्टोरी बिहार के भागलपुर की है। जहाँ का रहने वाला प्रेमी है जो नाबालिग है वहीँ प्रेमिका रांची की रहने वाली है। जो एक बच्चे की माँ भी है। जानकारी के मुताबिक लड़की से भागलपुर के नाबालिग लड़के को फेसबुक पर ही प्यार हो गया। दोनों ने साथ रहने की ठानी थी। लेकिन उन्हें मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक स्थित हुसैनाबाद मोहल्ले से रांची पुलिस और मोजाहिदपुर पुलिस ने प्रेमी के घर से बरामद किया। ये दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन लड़का नाबालिग है। जिससे ऐसा संभव नहीं है। वहीँ लड़की की मानें तो उसका पति उससे मारपीट करता है। जिससे वो परेशान रहती है इसी बीच उसकी फेसबुक पर युवक से दोस्ती फिर प्यार हो गया। उसने अपने प्रेमी को सारी बातें बता दी थी। उधर नाबालिग का कहना है की अभी 18 साल का होने में 2 महीने कम हैं उसने लड़की से थोड़ा रुकने का भी बोला था लेकिन वो मानी नहीं। लड़के ने कहा की वो अपनी प्रेमिका और उसके बच्चे को अपनाने राजी है। फ़िलहाल पुलिस ने लड़के को बांड भरकर छोड़ दिया। तो लड़की को रांची पुलिस अपने साथ ले गयी।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
24-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.