मोबाइल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चे बने चोर बेच दिए घर के जेवर

अगर आपका भी बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल चलाता है। तो आप ज़रा सावधान हो जाइये कहीं आपका बच्चा कुछ ऐसा न कर बैठे जिससे आपको पछताना पड़े। दरअसल छतरपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके से ऐसा ही मामला सामने आया है। जहाँ दो बच्चे ऑनलाइन के आदी हो गए और चोर बन गए। दोनों ही नाबालिग हैं। जिन्होंने अपने ही घर में चोरी की।
जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान एक सोलह साल का छात्र और एक बारह साल का छात्र पढ़ाई की जगह फ्री फायर गेम खेलने लगे। दोनों को इस गेम की इस तरह लत लगी कि उन्होने घर से माँ के सोने के हार और जंजीर चोरी कर बाजार मे बेचकर उसे नया मोबाइल और मोबाइल का चार्ज कराना शुरु कर दिया। जब इनकी मां को अलमारी से सोने के हार और जंजीर चोरी होने की सूचना लगी तो उन्होने पहले अपने बेटे से पूछा तो उसने इंकार कर दिया तब इस मामले की शिकायत एसपी के पास.पहुंची तो उन्होने मामले को गंभीर समझते हुये जांच करवाई जहाँ मोबाइल में दोनों बच्चों की बातचीत से पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने बच्चों के चुराये सोने के हार सोने चांदी की दुकान से बरामद कर बच्चों को समझाईश देकर छोड़ दिया। पुलिस ने बच्चों के परिजनो से अपील की कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों पर नजर रखें। मामले में डीएसपी शाशंक जैन ने जानकारी दी।

 


By - sagar tv news
01-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.