लता मंगेशकर का निधन, एमपी से रहा है गहरा नाता, CM ने भी दी श्रद्धांजलि || SAGAR TV NEWS ||

 

आज भारत के लिए दुखद खबर ये है की भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर इस दुनिया को अलविदा कह गयीं। उन्होंने अस्पताल में अंतिम साँसें ली। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया और लिखा स्वर कोकिला नहीं रही। भारतीय संगीत के महा युग का अंत हो गया। आगे लिखा की लता दीदी आप के बिना ये देश सूना है। इस देश के गीत और संगीत सूने हैं। हर घर सूना है हृदय घट सूना है। आपकी कमी कभी कोई पूरा नहीं कर सकता। गीत संगीत की देवी मान के हमेशा आपकी पूजा करते रहेंगे।
बता दें की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म इलाहाबाद में हुआ था लेकिन वो एमपी के जबलपुर में पली बड़ी और फिर आगे का सफर मुंबई से शुरू किया। साल 1976 में देवानंद और हेमा मालिनी की एक फिल्म आई थी-जानेमन। इस फिल्म का लता मंगेशकर का गाया एक गीत- "इलाहाबाद में पैदा हुई, मैं जबलपुर में पली, अब बंबई है मेरा अड्डा" बहुत लोकप्रिय हुआ था।
उन्होंने हजारों गीतों में अपनी शानदार आवाज दी जिसे लोग कभी नहीं भुला सकते हैं। लेकिन जैसे ही उनके निधन की खबर आई तो देशवासी स्तब्ध रह गए। सागर टीवी न्यूज़ भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।


By - Sagar tv news
06-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.