गाय के निधन के बाद परिवार के सदस्य की तरह दी अंतिम विदाई
एक गाय से लोगों को इतना प्यार की जब उसकी मौत हुई तो उसे बिलकुल एक परिवार के सदस्य की तरह अंतिम विदाई दी गयी। जिसे देख लोग भी हैरान रह गए। तस्वीरें दमोह जिले के हटा से सामने आई हैं। जहाँ सुरभि गौ अस्पताल में एक गाय की मौत हुई थी। छोटा हाथी पर गया का शव रखकर बैंड बाजों के साथ शव यात्रा निकाली गई। समिति के सदस्यों ने गाय को विदा किया। दरसअल नगर के भूतेश्वर मंदिर में संचालित सुरभि गौ हॉस्पिटल में सुरभि गौ सेवा समिति के द्वारा निःशुल्क और निस्वार्थ भाव से सालों से गायों की सेवा की जा रही है। यहाँ हादसे का शिकार हुई घायल गायों को लाकर उनका इलाज कर ठीक किया जाता है। और अस्पताल में कैंसर से लेकर कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित गोवंश मौजूद हैं। इन्हीं में से एक गाय जो करीब 8 आनाथ छोटी-छोटी बछियों को दूध पिलाती थी उसकी बीते दिन मौत हो गई। जिसके बाद समिति ने तय किया कि वह गाय को परिवार की सदस्य की तरह अंतिम विदाई देंगे। वहीँ पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गाय का अंतिम संस्कार किया गया।