जंगलों की कटाई के जिम्मेदार शिवराज सरकार है -डीएफओ का वायरल हुआ वीडियो || SAGAR TV NEWS ||

 

 

जंगलों की कटाई के जिम्मेदार शिवराज सरकार है -डीएफओ का वायरल हुआ वीडियो

एमपी के खंडवा डीएफओ अनिल कुमार शुक्ला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डीएफओ जंगल की कटाई का जिम्मेदार मुख्यमंत्री और वनमंत्री को बताते नजर आ रहे हैं। डीएफओ कार्यालय में गुड़ी वनपरिक्षेत्र के कुछ लोग जंगल में अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान किसी ने डीएफओ से चर्चा का वीडियो चोरी-छिपे बना लिया। इसमें डीएफओ लोगों से चर्चा के दौरान कहते नजर आ रहे है कि बीस साल से जंगल कट रहा है। सरकार ने फिर कह दिया कि हम पट्टे देंगे। जबकि पट्टा तो दिया नहीं जा सकता है। जब नेता लोग नहीं मानते तो क्या कर लेंगे। एक बार तय हो जाए कि पट्टे नहीं देंगे जंगल की कटाई बंद हो जाएगी।इस पूरे मामले में डीएफओ का कहना है कि वीडियो को कांटछांट करके बनाया गया है। बता दे कि गुड़ी वनपरिक्षेत्र के सीताबेड़ी में वन विभाग के काफिले पर मंगलवार को अतिक्रमणकारियों ने गोफनों से हमला कर दिया था। इस हमले में वन विभाग के वाहनों के कांच टूटे थे। हालांकि जवाब में वन विभाग की टीम ने हवाई फायर किए थे। गुढ़ी वनपरिक्षेत्र के सांताबदी में बन रही बन चौकी को चार से पांच बार अतिक्रमणकारी क्षति पहुंचा चुके हैं।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
09-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.