MP | टाइगर सामने आते ही बाइक छोड़ पेड़ पर चढ़े युवक
मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है। दुनियाभर के लोग यहां बाघ देखने के लिए आते हैं। यूं तो जंगल में इसे देखना रोमांचकारी होता है, लेकिन अगर यही टाइगर आपके सामने आ जाए तो...। पन्ना टाइगर रिजर्व में हाल ही में ऐसा ही एक वाकया हुआ। जब यहां बाइक सवार दो युवकों के सामने अचानक बाघ आ गया। फिर क्या था, ये दोनों अपनी बाइक छोड़कर पेड़ पर जा चढ़े। जिसके बाद पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन में सवार पर्यटकों ने इसका VIDEO बना लिया। बाघ कुछ किलोमीटर आगे तक टूरिस्ट्स की गाड़ियों के आगे चलता रहा। बाइक सवार युवक पन्ना टाइगर रिजर्व एरिया में स्थित झलारिया महादेव मंदिर में जा रहे थे। जिसे साल में एक बार ही आम लोगों के लिए खोला जाता है। इंसी दौरान शुक्रवार 11 फरवरी को दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों के आगे बाघ आ गया था।