MP | पत्नी के नशे की लत से परेशान पति ने की पत्नी की शिकायत,पत्नी ने सरेआम उतारा गुस्साSAGAR TV NEWS

 

MP के टीकमगढ़ में सोमवार को एक अजीब मामला सामने आया जहाँ एक पत्नी ने अपने पति को सड़क पर पीटडाला । ये नजारा देख चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद महिला पति की कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए थाने ले गई। एक दिन पहले ही पति ने पत्नी के खिलाफ कोतवाली थाने में नशाखोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी । इसी बात से उसकी पत्नी नाराज थी।

दरअसल मामला महिला के पति संतोष चौरसिया ने बताया कि एक माह पहले ही कुंडेश्वर मंदिर में उसने उस्मा से शादी की थी। शादी के बाद से ही वह उसे परेशान कर रही है। पति संतोष का आरोप है कि वह सुबह से टैक्सी चलाने के लिए घर से निकल जाता है। उसके घर से निकलते ही पत्नी घर पर ताला डालकर आए दिन कई लड़कों के साथ इधर-उधर घूमती नजर आती है। शराब और अन्य नशे का सेवन करती है। उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसने एक दिन पहले कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।


पति-पत्नी का झगड़ा जब कोतवाली थाने पहुंचा तो कोतवाली टीआई वीरेंद्र पंवार ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। टीआई वीरेंद्र पंवार ने कहा दोनों झगड़ते हुए कोतवाली आए जरूर थे, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई। कोतवाली से दोनों साथ में ही चले गए थे।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
15-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.