यातायात व्यवस्था नहीं सुधरी तो विधायक रामबाई करेंगी बड़ा आंदोलन !

दमोह के पथरिया से विधायक रामबाई ने थाना प्रभारी से कहा की भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। दरअसल पथरिया की यातायात व्यवस्था बेलगाम है। आये दिन लोगों को मुसीबत उठानी पड़ती है। क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही से लोगों को परेशानी होती है। वहीँ मंगलवार को पथरिया के इमलिया घोना गांव की एक वृद्ध महिला पेंशन के लिए पथरिया आई थी। जहाँ घर वापिस लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद से भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी। वहीँ जब इसको लेकर पथरिया विधायक रामबाई से बात की तो उन्होंने बताया की उनकी पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला से भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बात की गई है जहाँ उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है। विधायक बोली की भारी वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में लोडिंग वाहनों को पथरिया से निकालते हैं। जिससे लोगों को जान का खतरा बना रहता है। लेकिन शासन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। इसमें कहीं न कहीं पुलिस और प्रशासन की गलती है। रामबाई बोली की अगर यातायात व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 


By - sagar tv news
17-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.