फ़्रांस की शार्लीन ने भारत आकर प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज से लिए सात फेरे || STVN INDIA ||

 

 

फ़्रांस की शार्लीन ने भारत आकर प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज से लिए सात फेरे || STVN INDIA ||

कहा जाता है की जब प्यार होता है तो कुछ नहीं देखा जाता न मजहब न सरहद कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहाँ फ़्रांस की रहने वाली शार्लीन शेनतल ने भारत आकर अपने प्रेमी रणवीर कुमार के साथ शादी कर ली। हम बात कर रहे हैं बिहार के मुंगेर जिले की। ये शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई। इस दौरान शार्लीन भारतीय संस्कृति में रंगी हुई दिखी। उसने भारतीय परिधान लंहगा-चुनरी पहन रखा था। हाथों में मेंहदी भी रचाई थी। शादी में वो बेहद खुश नजर आई। शादी का सार्टिफिकेट मिल जाने पर उसने सास-ससुर और अपने माता-पिता के पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया। शार्लीन को भाषा की दिक्कत आ रही थी। फिर भी वो टूटी-फूटी हिन्दी बोल रही थी। उसने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़ नमस्ते बोलकर अभिवादन भी किया। बताया गया की मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के मुंगरौड़ा के रहने वाला रणवीर कुमार 2015 में पढ़ाई करने फ्रांस गया था। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात शार्लीन से हुई। और दोस्ती प्यार में बदल गई। रणवीर ने बताया की दो साल पहले वह फ्रांस से जमालपुर आ गये थे। फिर कोरोना के चलते फ्रांस नहीं जा सका। वर्क फ्रॉम होम के दौरान शार्लीन से फोन पर बात होती थी। इसके बाद पिछले दिनों दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस पर परिवार ने भी सहमति दे दी। इसके बाद शर्लीन अपने परिजनों के साथ मुंगरे पहुंची और अपने प्रेमी के साथ सात जोड़े के बंधनों में बंध गई।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.