कुण्डलपुर गुरु चरणों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बोले उनपर संत विद्यासागर जी की विशेष कृपा

देश दुनिया में प्रख्यात जैन समाज के प्रसिद्द तीर्थ क्षेत्र दमोह जिले के कुण्डलपुर में इन दिनों महा महोत्सव पंचकल्याणक चल रहा है और हर दिन लाखो की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंच रहे है तो देश की नामी हस्तिया भी हर दिन अपनी हाजिरी लगा रही है / इस बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कुंडलपुर पहुंचे। मंत्री सिंधिया के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश सरकार के मंत्री गोविन्द राजपूत और तुलसी सिलावट ने यहाँ विराजमान बड़े बाबा के दर्शन के साथ उनका पूजन भी किया / केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने यहाँ पहाड़ी पर बने विशाल मंदिर के करीब आधा घंटे तक निरिक्षण करने के साथ कलाकृतियों को भी देखा / सिंधिया यहाँ चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में शमिल होने के साथ आचार्य विद्यासागर जी महराज के दर्शन करने पहुंचे / मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा की ये सबका सौभाग्य है की इस पावन धरा पर बड़े बाबा का मंदिर बना है और आचार्य श्री यहाँ विराजमान है इससे संयोग दुर्लभ बन जाता है / सिंधिया ने माना की उन के ऊपर आचार्य श्री की विशेष कृपा है और अक्सर उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलता है /

 

 


By - sagar tv news
23-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.