आवारा सांड का आतंक व्यापारी का किया बुरा अंजाम || STVN INDIA ||

 

 

आवारा सांड का आतंक व्यापारी का किया बुरा अंजाम || STVN INDIA ||

कहते हैं की आवारा सांड खतरनाक होते हैं जो किसी को भी अपना निशाना बनाकर घायल कर देते हैं। राजस्थान के नागौर में भी आवारा सांड का आतंक फैला है जहाँ एक राहगीर को सांड ने अपने सींग से 9 फिट तक ऊपर उछाल दिया। जिससे राहगीर बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। दिल दहला देने वाली यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सामने आया है। बताया गया की नागौर जिले के मेड़ता कस्बे में घूमते हुए व्यापारी सूरज तेली को सांड ने मार दिया। घटना रविवार की सुबह मेड़ता शहर में हाफिज साहब की दरगाह के सामने हुई। घायल व्यापारी दर्द से कराहता रहा। जिसे स्थानीय लोगों ने मेड़ता अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मेड़ता शहर में दरगाह के सामने सूरज तेली की किराने की दुकान है। जो किसी काम से रविवार को दूसरी दुकान पर जा रहे थे। तभी वहां खड़े एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। और सांड भाग गया। #BullsTerror #Bulls #Terror #NagoreViralVideo #ViralVideo #Nagore #STVNINDIA ,


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
23-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.