हीरों की ताबड़तोड़ नीलामी 1 करोड़ 62 लाख में बिक गया 26.11 कैरेट का बड़ा हीरा

एमपी के पन्ना जिले में चल रही उथली हीरा खदानों से मिले हीरों की नीलामी में दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ हीरों की नीलामी हुई। जिसमें रखा गया सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा 26.11 कैरेट का बड़ा हीरा। जो एक करोड़ 62 लाख 40 हजार 420 रुपये में बेचा गया है। कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा की मौजूदगी में लगाई गई बोली में व्यापारी बृजेश जड़िया ने यह हीरा खरीदा। बृजेश जड़िया ने इस हीरे की बोली 6 लाख 22 हजार प्रति कैरेट के हिसाब से लगाई और हाथों हाँथ यह हीरा बिक गया। बता दें की कुछ दिन पहले पन्ना शहर निवासी सुशील शुक्ला को यह नायाब हीरा मिला था।
दरअसल पन्ना कलेक्ट्रेट में इन दिनों हीरों की नीलामी चल रही है। और इस ऑक्शन में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र हाल ही में मिला 26.11 कैरेट का यह हीरा था। जैसे ही दूसरे दिन बोली लगाई गई व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुंबई में रहकर हीरों का व्यापार करने वाले पन्ना निवासी बृजेश जड़िया ने सबसे बड़ी बोली लगाई और यह हीरा तत्काल बिक गया। इसे खरीद कर व्यापारी खुश है। तो वहीँ हीरा मालिक भी अपने हीरे की अच्छी बोली लगने की वजह से काफी खुश नजर आये।
आपको बता दें कि उथली हीरा खदानों से मिल रहे हीरों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र का कहना है कि नीलाम हुए हीरे से मिलने वाली राशि से 12 प्रतिशत रॉयल्टी काट कर बाकी पैसा हीरा मालिक को दे दिया जाएगा।


By - sagar tv news
26-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.