यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दोहराया- सरेंडर नहीं करेंगे; यूक्रेन में ही डटे रहेंगे,

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने राजधानी कीव से एक और वीडियो जारी किया है। भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर पोस्ट किए गए वीडियो में जेलेंस्की ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने दोहराया है कि वो यूक्रेन छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। ना ही उन्होंने अपनी सेना को सरेंडर करने का कोई ऑर्डर दे रहे हैं। इससे पहले भी जेलेंस्की ने राजधानी कीव से एक वीडियो संदेश में कीव में डटे होने की बात कही थी। वीडियो में जेलेंस्की ने यूक्रेनी नेतृत्व और संसद के कीव में बने रहने की घोषणा की थी।उधर, यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस के हमले रुक नहीं रहे हैं। अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग अंडरग्राउंड शेल्टर में डरे-सहमे बैठे हैं। इसी बीच खबरें आ रही थीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति देश को युद्ध में छोड़कर भाग गए हैं। जेलेंस्की ने यह वीडियो जारी कर ऐसी खबरों को अफवाह बताया है।युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह दूसरा वीडियो है।


By - || STVN INDIA ||
26-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.