आइये जानते है गूगल मैप के इस छिपे फीचर के वारे में || STVN INDIA ||

 

गूगल मैप का इस्तेमाल तो सब अपने सफर को आसान बनाने और समय बचाने के लिए करते है. पर शायद ये बहुत काम लोग ही जानते है की गूगल मैप सिर्फ रास्ते को ही आसान नहीं बनाता बल्कि एक्सीडेंट और चालान से भी बचाता है लेकिन जानकारी की कमी के चलते इस फीचर का इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं. यह फीचर न सिर्फ आपकी ड्राइविंग को महफूज करता है बल्कि आपका चालान कटने से भी बचाता है.आपको बतादे गूगल मैप्स में एक फीचर छिपा है वह है- गूगल मैप्स स्पीड लिमिट वॉर्निंग. गाड़ी चलाने के दौरान जब आप ज्यादा तेज गाड़ी चलाते हुए स्पीड लिमिट को क्रॉस करेंगे तो यह फीचर आपको अलर्ट करेगा कि आपकी गाड़ी की स्पीड तय लिमिट से ज्यादा है. इसके लिए स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आने लगता है.और अलर्ट मिलते ही आप गाड़ी की स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं. अब जानते है इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है गूगल मैप्स के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपना गूगल मैप एप्लीकेशन खोलें. यहां दाईं और ऊपर की तरफ बने प्रोफाइल फोटो के सेक्शन में जाएं. यहां आपको सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करें. इसके बाद नेविगेशन सेटिंग पर जाएं और स्पीड लिमिट बटन को ऑन कर दें. इसे ऑन करते ही स्पीडोमीटर फीचर काम करने लगेगा और आपको नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो जाएगा.


By - Sagar tv news
02-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.