पीएम आवास योजना के नाम पर नगर पालिका के ही कर्मचारी पर पैसे मांगने के आरोप !

एमपी के छतरपुर नगर पालिका में पीएम आवास योजना में नगर पालिका के ही कर्मचारी द्वारा किश्त दिलवाने के नाम पर पैसे मांगे जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यहां पर जब एक हितग्राही अपनी दूसरी किश्त डलवाने के बाद कर्मचारी द्वारा फ़ोन लगाने पर पहुंचा था। कुछ दिनों पहले ही उसकी किश्त डलवाई गई थी। उसके बाद संविदा कर्मचारी द्वारा उससे 5 हजार की मांग की गई। इस बात की जानकारी उसने नगर पालिका सीएमओ को दी। सीएमओ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उस नगर पालिका कर्मचारी को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह पीएम आवास योजना में नगर पालिका में एक व्यक्ति द्वारा पैसे मांगे गए थे। उसको भी नगर पालिका सीएमओ ने पुलिस के हवाले कर दिया था।


By - || SAGAR TV NEWS ||
02-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.