मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिखा अलग अंदाज,जींस-टीशर्ट और चश्मा लगाकर दौड़ाई स्पोर्ट्स बाइक|STVN INDIA

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिखा अलग अंदाज,जींस-टीशर्ट और चश्मा लगाकर दौड़ाई स्पोर्ट्स बाइक|STVN INDIA

इन दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सीएम भूपेश बघेल एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में भूपेश बघेल टी शर्ट, गॉगल और स्टाइलिश जैकेट पहनकर बाइक राइडिंग करते नजर आ रहे हैं। सीएम के इस कूल अवतार को सोशल मीडिया पर लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। बताया गया की 5 और 6 मार्च को रायपुर के बूढ़ा तालाब में नेशनल सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है जो छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही सीएम ने इसके पोस्टर का विमोचन किया था। और अब उन्होंने इस आयोजन का वीडियो प्रमोशन किया है। सीएम बघेल ने चैंपियनशिप के पोस्टर का विमोचन करते हुए बाइक राइडिंग का आनंद भी लिया। प्रमोशनल वीडियो में सीएम भूपेश बघेल शानदार कूल लुक में बाइक राइडिंग का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। जिसे देख लोग हैरान हैं। क्योंकि इससे पहले लोगों ने उन्हें किसानों ट्रेक्टर और बैलगाड़ी चलाते हुए ठेठ देसी अंदाज़ में ही देखा था।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
03-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.