घर की छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारने बुलानी पड़ी क्रेन ऐसे हुआ रेस्क्यू || STVN INDIA ||

 

घर की छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारने बुलानी पड़ी क्रेन ऐसे हुआ रेस्क्यू || STVN INDIA ||

सीढ़ियों से होते हुए एक सांड मकान की छत तक जा पहुंचा। जब लोगों ने ये नज़ारा देखा तो सोच में पड़ गए की आखिर इसे नीचे कैसे उतारा जाएगा। इसके बाद क्रेन से उसका रेस्क्यू शुरू किया गया। तस्वीरें राजस्थान के बीकानेर से सामने आयी हैं। जहाँ नोखा कस्बे में एक मकान की छत पर चढ़े सांड का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया की सांड सीधे दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गया। यहां पहुंचकर सांड जब इधर-उधर भागने लगा तब जाकर लोगों को इसका पता चला। इसके बाद लोग छत पर पहुंचे। लेकिन उन्हें देखकर सांड और ज्यादा भागने लगा। लोगों ने उसे उतारने के कई प्रयास किए। लेकिन नाकामयाब रहे। इसके बाद कुछ लोगों ने सांड को उतारने क्रेन की मदद लेने की सलाह दी। इसके बाद क्रेन बुलाई गई। छत पर कुछ लोगों ने सांड की आंखों पर पट्‌टी बांधी। इसके बाद उसे क्रेन से बांधा और नीचे उतारा गया। ये देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी थी।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
05-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.