बुंदेली महोत्सव में नेताओं ने गाई राई तो जमकर नाचीं नृतिकाएँ || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के हटा में इन दिनों बुंदेली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। जिसके आख़िरी दिन कई नेता पहुंचे। इसमें दिलचस्प बात ये थी की नेताओं ने ना केवल मेले का आनंद लिया बल्कि नेता बुंदेली राई गाते हुए भी नजर आए। इस दौरान नृतिकाओं ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। हटा बुंदेली मेले में राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष प्रदुमन सिंह, हटा विधायक पी एल तंतुवाय समेत अन्य नेता थे। सभी नेता यहां बुंदेली रंग में डूबे हुए नजर आए। प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जहां बुंदेली अंदाज में लोगों को संबोधित किया। वहीं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष प्रदुमन सिंह, हटा विधायक पी एल तंतुबाय और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने राई सुनाकर समा बांध दिया। नेताओं को बुंदेली लोकगीत गाते देख दर्शक भी झूम उठे। इस कार्यक्रम के आयोजक पुष्पेंद्र हजारी के कहने पर नेताओं ने मंच से अपनी कला का प्रदर्शन किया। समापन के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।


By - aaqib khan hata Damoh
06-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.