पुलिस के सामने हथकड़ी के साथ फरार हो गया आरोपी पुलिस हाथ मलती रह गयी !

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाने से एक संदेही चोर पुलिस की मौजूदगी में हथकड़ी के साथ फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती ही रह गई। बताया गया की बड़ामलहरा क्षेत्र के अंतर्गत बड़ामलहरा नगर में दो व्यवसाइयों सुकमाल देवड़िया और सोनू राजपूत की दुकानों से मोबाईल चोरी की घटना हुई थी। संदेही दुकानों से मोबाइल चुराकर बाइक से फरार हो गया था। चोरी की घटना CCTV में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल की निशानदेही के आधार पर टीकमगढ़ जिले के सतरई बडेरा गांव निवासी लखन पाल, अभिषेक कुशवाहा, सूर्यपाल घोष निवासी हरपुरा को बड़ामलहरा पुलिस पकड़ कर लाई थी। पकड़े गए संदेहियों में से एक को नगर सैनिक शौच कराने के लिए ले गया। इसी दौरान उसने हथकड़ी आरोपी को पकड़ा दी। तभी आरोपी ने सैनिक को धक्का मारकर गिरा दिया और वो हथकड़ी के साथ दीवार फांदकर थाने के पीछे वाली पहाड़ी पर चढ़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस का कहना है कि थाने से भागे संदेही की तलाश की जा रही है।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
07-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.