अय्याशी और जिस्म फरोशी का अड्डा बने फ़्लैट पर छापा लड़कियों समेत सरगना पकड़े || STVN INDIA ||

 

 

अय्याशी और जिस्म फरोशी का अड्डा बने फ़्लैट पर छापा लड़कियों समेत सरगना पकड़े || STVN INDIA ||

एक अपार्टमेंट में एक फ़्लैट अय्याशी और जिस्म फरोशी का अड्डा बन गया था जहाँ रातें रंगीन होती थी। लेकिन पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया जहाँ हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित लव-कुश अपार्टमेंट के ब्लॉक बी के फ्लैट 108 में कार्यवाई की गयी। ग्राहकों के बुलावे पर गिरोह में फंसी युवतियों को होटलों और अन्य ठिकानों पर भेजा जाता था। पुलिस ने यह खुलासा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके किया है। गिरोह की संचालिका दानापुर की सुमन और सिफानी ने पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी है।तो जेल भेजे गए आरोपी अंकित, गुड्डू कुरैशी और धनंजय गिरि के कब्जे से मिली लाल डायरी में पुलिस को सौ से ज्यादा संदिग्धों के नंबर मिले हैं। जिनमें ज्यादातर नंबर बंद मिले। पुलिस सीडीआर के जरिए इन नंबरों को खंगालकर ऐसे कई लोगों के चेहरे बेनकाब करने के प्रयास में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक अपार्टमेंट में आने वाले ग्राहक अपने आपको सुमन का रिश्तेदार और दोस्त बताते थे। कमरे से कोई भी आवाज बाहर न आये इसके लिए साउंड और टीवी की आवाज को तेज किया जाता था। लेकिन पुलिस को जानकारी मिलते ही छापा मारा जहाँ मौके से दो महिला समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पकड़े गए तीन आरोपितों खगड़िया के अंकित कुमार, पश्चिमी चंपारण के धनंजय गिरि और कोठी कुर्बान दानापुर का गुड्डू कुरैशी के अलावा सेक्स रैकेट चलाने वाली दो महिलाओं में पानापुर की सुमन देवी और अरवल की सिफानी देवी को हवाई अड्डा थाने की पुलिस ने रविवार को ही जेल भेज दिया था। वहीं तीनों पीड़िताएं पुलिस की निगरानी में थीं। फ़िलहाल पुलिस आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुट गयी थी।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
08-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.