Murder के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार दो की तलाश जारी || SAGAR TV NEWS ||

 

रविवार की रात दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी थी। मामले में पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए थे साथ ही टीम भी गठित की गयी थी। जहाँ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि घटना के दो आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है की रविवार रात दो पक्षों में बीच खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें पुरानी रंजिश के चलते एक 25 साल के युवक लकी उर्फ रूप सींग लोधी के साथ मारपीट की गयी थी। कुछ देर बाद गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गयी थी। मामले में पथरिया थाने के एसआई आर.पी. चौधरी ने जानकारी दी।


By - Aftab Khan pathariya
08-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.