सागर लोकायुक्त ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 


टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ तहसील में पदस्थ एक पटवारी को सागर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा लिया है । पटवारी द्रारा जमीन के नामांतरण के आदेश को कम्प्यूटर में दर्ज करने के बदले 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी । सागर लोकायुक्त टीआई मंजू सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कैलपुरा गांव निवासी राहुल राय ने रजिस्ट्री कराने के बाद जमीन का नामांतरण का आदेश तहसीलदार से करवाया था । आदेश को कम्प्यूटर में दर्ज कराने के लिए पटवारी कन्हैया लाल मोगिया से राहुल राय लगातार मिन्नतें कर रहा था , लेकिन पटवारी लगातार रुपयों की मांग कर रहे थे ।राहुल राय ने लोकायुक्त से संपर्क कर रिश्वत की मांग को लेकर शिकायत की, शिकायत होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने राहुल को एक टेप रिकॉर्डर दिया । जिसमें पटवारी की बातचीत रिकॉर्ड की गई ।तहसील कार्यालय में जैसे ही पटवारी मोगिया पहुंचा तो राहुल राय ने रिश्वत के रूप में केमिकल लगे हुए 10 हजार रुपए उन्हें थमा दिए । इसी बीच तत्काल ही लोकायुक्त से टीआई मंजू सिंह और अभिषेक वर्मा सहित अन्य स्टाफ पहुंच गया । उन्होंने तत्काल ट्रैप की कार्रवाई कर जाँच शुरू कर दी । लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है ।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
09-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.