अवैध तरीके से हीरा ढूंढ रहे लोग टीम के पहुँचते ही भागे जमकर मची अफरा-तफरी

पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल के विश्राम गंज रेंज में उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जब वन विभाग के संयुक्त अमले ने कार्यवाई की तो लोग यहाँ वहां भागते हुए नज़र आये। बताया गया की रुंझ नदी के आसपास बड़ी संख्या में हीरे पाए जाते हैं। जहां अवैध तरीके से लोग हीरों को खोजने पहुँचते हैं। क्योंकि रुंझ नदी बेशकीमती हीरे उगलती आ रही है और इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब कुछ साल पहले भीषण सूखा पड़ा था और नदी सूखने से वहां हीरे मिलना शुरू हुए। तभी से लोग रुंझ नदी में अवैध तरीके से छिपकर हीरे निकालते आ रहे हैं। जब ये जानकारी वन विभाग को लगी तो पन्ना और अजयगढ़ रेंज के वन अमले ने संयुक्त रूप से लखनपुर सेहा अंतर्गत कार्यवाई की। जहाँ जंगल में चरों तरफ लोग भाग गए। एक भी व्यक्ति वन अमले के हाथ नहीं लग सका। लेकिन टीम ने लगभग 30 से 35 मोटरसाइकिलें, दो दर्जन के करीब साइकिल, समेत बड़ी स्नाख्या में अन्य सामान जप्त किया। वहीँ मारपीट के आरोप में महिलाओं के घायल होने की खबर भी है।
वहीँ इस मुद्दे पर अब राजनीति भी शुरू हो गयी है। जहाँ कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा की महिला दिवस पर जहाँ महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है तो वन विभाग आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार कर रहा है। आरोप लगाया की महिलाओं से मारपीट की गयी। जिस जगह टीम ने कार्यवाई की वहां डैम बन रहा है और डूब क्षेत्र में आता है। यहाँ हीरा और खनिज विभाग की जगह वन विभाग ने कार्यवाई की।
हालाँकि काफी लंबे समय बाद जंगल में अवैध हीरा खनन पर वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। वहीँ मामले में विश्राम गंज एसडीओ दिनेश कुमार गौर ने बताया की कुछ समय पहले बीट गार्ड पर जानलेवा हमला किया गया था। शिकायत के बाद कार्यवाई की गयी है।


By - || SAGAR TV NEWS ||
10-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.