पंजाब चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े चेहरे हुए धराशायी || STVN INDIA ||

 

 

पंजाब चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े चेहरे हुए धराशायी || STVN INDIA ||

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की आंधी ने पंजाब का सियासी खेल बिगाड़ दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में वर्तमान मुख्यमंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई बड़े चेहरे धराशायी हो गए हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने जीवन में दूसरा चुनाव हार गए हैं उन्हें कांग्रेस ने चुनाव से 3 महीने पहले सीएम पद से हटाया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई बीजेपी से गठबंधन किया। लेकिन खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली से चुनाव हार गए। वहीं पंजाब में कांग्रेस और कैप्टन का खेल बिगाड़ने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के खुद के सियासी करियर पर भी संकट मंडराने लगा है। अकाली दल को चुनौती देकर खुद फंस गए। और सिद्धू आम आदमी पार्टी की जीवनजोत कौर से चुनाव हार गए। CM चरणजीत सिंह चन्नी भी दो सीटों चमकौर साहिब और भदौर से चुनाव हार गए। दोनों ही जगहों से आप कैंडिडेट से चन्नी चुनाव हार गए। भदौड़ सीट पर AAP के लाभ सिंह उगोके चुनाव जीते हैं तो चमकौर साहिब से भी उन्हें आप के चरणजीत सिंह से हार का सामना करना पड़ा। एक और हॉट सीट रही मोगा से अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका आम आदमी पार्टी की डॉ अमनदीप कौर से चुनाव हार गयी है। बहन मालविका सूद को आगे कर राजनीति में पैठ जमाने का प्रयास कर रहे फिल्म अभिनेता सोनू सूद को भी लोगों ने नकार दिया है। इसके अलावा 5 बार मुख्यमंत्री रहे 94 साल के प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल भी चुनाव हार गए। वहीँ बात करें दिल्ली की सरहद के बाहर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी अपना परचम लहरा दिया है। आप पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। जीत के बाद भगवंत मान ने जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह भी राजभवन की जगह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले, मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी आप के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है। #Congress, #AAP, #SADParty, # BJP #AamAadmiParty #PunjabElection


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
10-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.