स्कूटी सवार महिला पर पीछे से चढ़ा डंपर,फिर क्या हुआ देखिये || SAGAR TV NEWS ||

 

जाको राखे साईया मार सके न कोय ये कहावत एक बार फिर सच साबित हुई हैं जहां एक स्कूटी सवार महिला टीचर डंपर के नीचे आ गयी थी लेकिन फिर भी उसकी जान बच गयी इसे शायद कुदरत का करिश्मा ही कहा जायेगा। ये घटना एमपी के टीकमगढ़ जिले से सामने आई हैं दरअसल हुआ ये थे की स्कूटी सवार महिला को डम्पर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे महिला स्कूटी समेत डंपर के नीचे आ गई । हालाँकि डम्पर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए जिससे महिला इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गयी। नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। घटना टीकमगढ़ जिले के अस्पताल चौराहे की हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं । पुलिस ने बताया स्कूटी से घर जा रही निधि मिश्रा को डंपर ने टक्कर मारी थी। लेकिन वाहन की रफ्तार कम होने से वह डंपर के अगले टायर के नीचे आने से बच गई।
मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर डंपर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
12-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.