ज्यादा पैसों के लालच में घर पर होता था गंदा काम 5 लोग आपत्तिजनक हालत में मिले || STVN INDIA ||

 

 

ज्यादा पैसों के लालच में घर पर होता था गंदा काम 5 लोग आपत्तिजनक हालत में मिले || STVN INDIA ||

शिकायत मिलने के बाद एक कॉलोनी स्थित घर में जब पुलिस ने छापा मारा तो मौके से पांच लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हे गिरफ्तार किया गया। इसमें 3 महिलाएं तो दो पुरुष शामिल हैं। मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर के पंतनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। घर से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया है। बताया गया की पुलिस को पंतनगर थाना अंतर्गत गायत्री बिहार कॉलोनी में एक महिला द्वारा अपने घर पर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। जहां पर आए दिन संदिग्ध व्यक्ति आते हैं। जिससे कॉलोनी का माहौल भी खराब हो रहा था। वहीँ सूचना के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने घर पर छापा मारा जहाँ घर की स्वामिनी रेनू सरकार समेत तीन महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को तलाशी में 6 मोबाइल और आपत्ति जनक सामग्री मिली। पुलिस पूछताछ में रेनू ने बताया कि ज्यादा पैसा कमाने की वजह से वह घर पर ही अनैतिक धंधा कराती है। जो प्रति ग्राहक 500 से लेकर 1000 रुपये कमीशन लेती है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत पंतनगर थाने में मामला कायम किया है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
14-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.