अपने प्यार को ढूंढने सड़कों की खाक छान रही पत्नी ऐसा गया की आया ही नहीं || STVN INDIA ||

 

 

अपने प्यार को ढूंढने सड़कों की खाक छान रही पत्नी ऐसा गया की आया ही नहीं || STVN INDIA ||

पहले प्यार फिर शादी और अब पति गायब, और पत्नी बच्चे के साथ अपने खोये हुए पति को ढूंढ रही है। सड़कों की खाक छान रही है वो लोगों को अपने पति की फोटो दिखाकर कह रही है। की क्या आप इन्हे पहचानते हैं। आपको नज़र आने वाली ये शबनम है। जो दिल्ली के करोल बाग की रहने वाली है। उसका पति बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। एक हाथ में पति की फोटो और दूसरे हाथ से अपने बच्चे को पकड़कर वो लोगों को पति का फोटो दिखाकर उसका ठिकाना पता करती है। शबनम कहती है की वो दिल्ली में काम करती थी। तभी भागलपुर के राहुल राज नामक युवक से उसे प्यार हो गया। दोनों ने दिल्ली में ही 3 साल पहले मंदिर में शादी रचा ली। सब कुछ ठीक ही चल रहा था की बीते 4 मार्च को राहुल अपनी पत्नी शबनम और बच्चे को छोड़कर घर जाने का कहकर निकला। जो वापस दिल्ली नहीं लौटा पहले वो फोन नहीं उठा रहा था वहीँ अब उसका मोबाइल ब्नद आ रहा है। शबनम को बस इतनी ही जानकारी है की बूढ़ानाथ मोहल्ले में राहुल का घर है जिसे ढूंढने वो पिछले एक हफ्ते से भटक रही है। हालाँकि अभी तक उसके पति को अभी तक कोई नहीं पहचान पाया है। थक हारकर शबनम जोगसर थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई है। की उसके पति को ढूंढ दो।

#PatiPatni #Shadi #Delhi #PatnaBihar #Bhagalpur #Bihar#STVNINDIA ,


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
27-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.