मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक आयी सामने युवक ने ऐसी हरकत ! || STVN INDIA ||

 

 

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक आयी सामने युवक ने ऐसी हरकत !

मुख्यमंत्री को मुक्का मारने की कोशिश युवक हिरासत में !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। एक युवक उनके बिलकुल करीब पहुंच गया और हमला करने की कोशिश की, इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल सीएम नीतीश कुमार जनसंवाद यात्रा के तहत बख्तियापुर पहुंचे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वतंत्रता सेनानी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान सुरक्षा घेरे के बावजूद एक युवक उनके करीब पहुंच गया और पीछे से उन पर हमला की कोशिश की। इसके बाद सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। युवक को स्थानीय बख्तियारपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) के पास होती है। जिसके अधिकारी और जवान वहां मौजूद थे। इसके बावजूद युवक वहां पहुंच गया। हालाँकि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। जिसका इलाज भी चल रहा है। युवक शंकर वर्मा उर्फ छोटू अबू महमदपुर का रहने वाला है। जिससे पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पुलिस की मायने तो युवक ने चार साल पहले आत्महत्या की कोशिश भी की थी।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
27-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.