6 महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 2 की तलाश जारी || SAGAR TV NEWS ||

 

कट्टे से फायर कर युवक को घायल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने छह महीने बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामला दमोह जिले के पथरिया का है। बताया गया की करीब 6 महीने पहले 3 आरोपियों द्वारा एक युवक पर देसी कट्टे से फायर कर उसे घायल कर दिया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पथरिया थाने में की थी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। जहाँ पुलिस की सक्रियता के चलते एक आरोपी विक्रम सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वहीँ दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं
ये घटना थाना अंतर्गत नंदरई गांव के गणेश मंदिर के पास हुई थी। बताया गया की सीताराम प्रसाद साहू साइकिल से अपने खेत जा रहा था। तभी अचानक तीन युवको ने हमला कर दिया था भागते समय गोली मार दी थी। चिल्लाने की आवाज पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुँचाया था। पुलिस ने द्वारा तीन आरोपियों विक्रम सिंह,छोटू राजपूत और अनूप लोधी पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी विक्रम सिंह को उसके गांव से पकड़ा। बाकि दो की तलाश जारी है। इसको लेकर पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने जानकारी दी।


By - Aftab Khan pathariya
29-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.