PM मोदी ने कराया MP के 5 लाख से ज्यादा लोगों को गृह प्रवेश,CM ने किया भोजन

एमपी के छतरपुर में मंगलवार को मध्यप्रदेश के 5 लाख 21 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के हितग्राहियों का ग्रह प्रवेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बड़े ही गौरव का दिन है जब गरीव परिवार को उनके सपनों का घर उनको दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार देश के गरीब परिवारों को पक्का आवास देने के लिए बड़ी ही तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में 80 लाख से ज्यादा पीएम आवास योजना के मकानों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक गौरव दिवस मनाते हुए हर जिले में 75 जल सरोवर बनाये जाने की अपील की। जिसे सीएम ने स्वीकार करते हुए मंच से ही पीएम को भरोसा दिलाया कि अगले गुड़ी परबा पर्व तक मध्यप्रदेश के हर जिले में 75 जल सरोवर बन कर तैयार हो जाएंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कदारी गांव पहुँचे। जहाँ हितग्राही पंचू रजक का ग्रह प्रवेश कराया और उनके यहां भोजन भी किया।
वहीँ कार्यक्रम में आये हितग्राही काफी खुश नज़र आये सुनिए उन्होंने क्या कहा।


By - Himanshu Agarwal Sagar TV News
29-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.