लड़की ने तो सोच लिया था लेकिन पुलिस कर्मी ने समझदारी से बचाई ज़िंदगी || STVN INDIA ||

लड़की ने तो सोच लिया था लेकिन पुलिस कर्मी ने समझदारी से बचाई ज़िंदगी || STVN INDIA ||

पुलिस की एक और शानदार पहल और तस्वीरें सामने आयी है। जहाँ महिला पुलिस ने समझदारी का परिचय देते हुए एक लड़की की जान बचा ली। हम बात कर रहे हैं। बिहार के रोहतास जिले के डिहरी थाना क्षेत्र की, दरअसल एक लड़की ने आत्महत्या के इरादे से सोन नदी में छलांग लगा दी। जब इस बात की खबर ट्रेनी सब इंस्पेक्टर माधुरी कुमारी और उऩके सहयोगी पुलिसकर्मियों को मिली तो उन्होंने युवती को नदी से बाहर निकाला जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इस दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। फिर क्या बिना देर किए महिला पुलिसकर्मी ने युवती को उल्टा लिटाकर खुद ही इलाज करना शुरू किया। महिला पुलिसकर्मी ने युवती की पीठ दबाई जिससे उसके पेट में भरा पानी धीरे-धीरे निकल गया जिससे उसकी जान बच गई।

By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
29-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026

सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube

NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.