तपने लगा बुंदेलखंड इस जिले में अभी और सताएगा पारा लू का प्रकोप भी


प्रदेश के अलावा पूरे बुंदेलखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीँ छतरपुर जिले में भी गर्मी का सितम जारी है। यहां तापमान 42 डिग्री पार कर चुका है
अगर खजुराहो और नौगांव कि बात करें तो यहां पर कुछ दिनों से तापमान 42 डिग्री के पार जा रहा है। भीषण गर्मी पड़ने से लोग हलेकान हैं। दोपहर के समय सड़के सुनसान रहती हैं। तो खजुराहो में पर्यटक भी गर्मी से परेशान हैं। और सुबह शाम ही वह मंदिरों के भ्रमण पर जा रहे हैं। बाकी समय वह होटल में ही समय बिता रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो यहाँ लू भी चलेगी। डॉक्टर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। कि वह गर्मी से बचने के लिए लगातार पानी पीते रहें। धूप से बचें और जरुरी काम होने पर ही वह घरों से धूप के समय बाहर निकलें।


By - || SAGAR TV NEWS ||
01-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.