बच्चे नहीं हुए तो पत्नी को किया घर से बेघर अब दर-दर भटक रही महिला !

बच्चे नहीं हुए तो पत्नी को काफी प्रताड़नाएं दी यही नहीं उसे घर से तक निकाल दिया। अब वो परेशान होकर दर-दर की ठोकरें खा रही है। लेकिन अभी तक इन्साफ नहीं मिला है। ये सभी आरोप छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत अमानगंज मोहल्ला में रहने वाली महिला ने लगाए हैं जो एसपी कार्यालय न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी। पीड़ित महिला आरती का आरोप है कि उसके पति दिनेश अहिरवार और ससुराल वालों ने उसे इस वजह से घर से निकाल दिया क्योंकि उसके बच्चे नहीं हैं। उसकी शादी टीकमगढ़ जिले के धर्मपुरा गांव में करीब 10 साल पहले हुई थी। जिसमें सामर्थ्य के मुताबिक दान दहेज भी दिया था जो और दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे ताने दिए गए मारपीट की। आवेदन में कहा की उसका ससुर 2015-16 में उसके मायके छोड़ कर चला गया था इसके बाद से ना ही उसका पति और ना ससुराल वाले उसे लेने आए जिस पर उसने पति सास-ससुर के विरुद्ध न्यायालय में घरेलू हिंसा का प्रकरण भी दायर किया था। उसके भरण-पोषण की कोई व्यवस्था नहीं की गयी। बच्चे न होने पर डॉ को दिखाने की बात पर पति ने बुरी तरह मारपीट की। और रात में घर से निकाल दिया। पीड़िता टीकमगढ़ के कुड़ीला थाने में शिकायत करने पहुंची लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वो लगातार परेशान हो रही है। लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा। उसने कार्यवाई की मांग की है।


By - sagar tv news
01-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.