खड़ी फसल में लगी आग किसान के अरमानों पर फिरा पानी

एक बार फिर खेत में आग लगने की खबर सामने आयी है जिससे किसान की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। तस्वीरें दमोह जिले के हटा नगर के रुसल्ली गांव की है। जहाँ खेत में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से गेंहू की फसल में आग लग गई। जिससे करीब 2 एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो आग और भी ज्यादा फ़ैल सकती थी। जिससे आसपास के खेत चपेट में आ जाते।
जानकारी के मुताबिक ये खेत किसान सुरेंद्र गुर्जर का है। घटना के समय वो घर पर ही था। अचानक आग लगी जो भीषण होती गयी। आगजनी की घटना में किसान को लाखों के नुकसान का अनुमान है।


By - || SAGAR TV NEWS ||
04-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.