घोड़े पर बैठकर बिजली बिल वसूलने वाले कर्मचारी की नौकरी पर बनी || STVN INDIA ||

 

 

घोड़े पर बैठकर बिजली बिल वसूलने वाले कर्मचारी की नौकरी पर बनी || STVN INDIA ||

घोड़े पर बैठकर बिल वसूली करना पड़ा महंगा

हाल ही में एक वीडियो जमकर चर्चाओं में रहा जिसमें एक कर्मचारी घोड़े पर बैठकर बिल वसूल करने पहुंचा था। मामला बढ़ते ही उसके खिलाफ कार्यवाई कर दी गयी है। मामला बिहार के शिवहर का है। वीडियो वायरल होने के बाद बिजली फ्रेंचाइजी के कर्मी पर एक्शन हुआ। और बिजली विभाग के अधिकारियों ने फ्रेंचाइजी कर्मी को नौकरी से निकालने के निर्देश जारी किए हैं। आपको नज़र आने वाला ये शख्स शिवहर का फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत तिवारी है जिसे घोड़े पर बैठकर बिल वसूलना भारी पड़ गया। बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने इस संबंध में कार्यपालक अभियंता से रिपोर्ट मांगा थी। कार्यपालक अभियंता ने विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। अब फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत तिवारी को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। बताया गया की उसने सुर्ख़ियों में आने, सोची समझी साजिश या किसी के उकसावे में आकर ऐसा किया। पिछले दिनों ये वीडियो वायरल हुआ था जिसमें फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूलते दिखा था। उसने पेट्रोल महंगा होने के कारण बाइक के बदले घोड़े पर बैठकर बिजली वसूलने की बात कही थी। वो विशुनपुर किशुनदेव गांव का निवासी है जो जाफरपुर में फ्रेंचाइजी के रूप में बिजली बिल वसूलता है।

#Horse #billrecovery #electricitydepartment #ghode #billvasuli #bijlivibhag #SocialMedia #ViralVideo #Bihar #STVNINDIA ,


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
05-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.