बदमाश का डेढ़ करोड़ की जमीन पर था कब्जा मामा का चल गया बुलडोजर

एमपी की निवाड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया है। बताया गया की इस जमीन पर एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश का कब्जा था और जमीन की कीमत डेढ करोड थी। देर तक चली इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
जानकारी मुताबिक निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश शंकर सिंह ठाकुर ने सरकारी जमीन पर दुकानें बनवा ली थी और अपना कब्जा लंबे समय से जमाए था। इस बात की जानकारी प्रशासन को लगी और अधिकारियों की टीम दल बल के साथ वहां पहुंची इसके बाद दुकानों को तुडवा दिया। कार्यवाई के दौरान पृथ्वीपुर एसडीएम अंकिता जैन, तहसीलदार राजेश पांडे, एसडीओपी संतोष पटेल समेत पुलिस बल मौजूद था। इसको लेकर एसडीएम अंकिता जैन ने जानकारी दी।


By - || SAGAR TV NEWS ||
06-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.