कोई माँ आखिर ऐसा कैसे कर सकती है ? जिस बच्चे को जन्मा उसके साथ ऐसा किया ! || SAGAR TV NEWS ||

 

इन दिनों चैत्र नवरात्रि चल रही हैं। देवी माँ की पूजा हो रही है। ऐसे में मानवता को शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया है। जहाँ मिटटी के ढेर में एक नवजात पड़ा मिला। घटना दमोह जिले के हटा क्षेत्र के रनेह थाना अंतर्गत सामने आई। जहाँ जरोंदा गांव में एक खेत में नवजात मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया की गांव की महिला नन्नी बाई सुबह खेत तरफ जा रही थी तभी मिट्टी के ढेर से नवजात के रोने की आवाज आई। महिला ने इसकी सूचना गांव के कोटवार के माध्यम से पुलिस को दी। जिस पर थाना प्रभारी बिना देर किए मौके पर पँहुची और बच्चे को गोद में उठाकर सिविल अस्पताल हटा लाई। थाना प्रभारी ने डॉक्टरों से सम्पर्क कर नवजात बच्चे के जल्द इलाज की अपील भी जहाँ कई डॉक्टर्स ड्यूटी पर न होने पर भी अस्पताल पँहुचे और बच्चे का जांच परीक्षण किया है।
डॉक्टरों के मुताबिक मेल नवजात जो करीब 4 से 5 घंटे पहले ही जन्मा है। इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया। ऐसी जानकारी है की बदनामी के डर से माँ ने उसे फेंका होगा।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


By - aaqib khan hata Damoh
08-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.