अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति के साथ ये क्या हो गया

खेत पर काम करते समय एक किसान को सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस दौरान अंधविश्वास भी देखने को मिला क्योंकि लोग झड़वाने के चक्कर में उसे अस्पताल लेकर नहीं गए। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जेरठ चौकी अंतर्गत सामने आयी। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया। बताया गया की खेजरा गांव निवासी बाबूलाल काछी अपने खेत में लगाए गए शकला में पानी दे रहा था तभी उसे पैर में जहरीले सांप ने काट लिया चिल्लाने पर आस पास मौजूद परिजन पहुंचे। जिस पर बाबूलाल ने बगाज माता झड़वाने के लिए ले चलने की बात कही। तो परिजन उसे लेकर बगाज माता के लिए रवाना हो गए लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहाँ पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। इसको लेकर जेरठ चौकी प्रभारी संजय सिंह ने जानकारी दी।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
09-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.