मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दौरे से ठीक पहले भाजपा नेता के साथ हुआ ऐसा कुछ !

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह का सोमवार को दमोह में दौरा है। लेकिन इससे ठीके एक दिन पहले जिले के हटा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर गोली चलाये जाने का मामला सामने आया। इस घटना में गोली उनके ड्राइवर को जा लगी जिससे वो घायल हो गया। फायर किसी और नहीं बल्कि परिवार के ही शख्स ने किये। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुरागबर्धन सिंह के हजारी वार्ड स्थित निवास पर हुई इस घटना में वो बाल-बाल बच गए। उनके चालक विजय कोरी को पसली की तरफ गोली लगी जिसे सिविल अस्पताल हटा लाया गया था जहाँ गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है की हमलावर अचानक आया जिसने फायर कर दिया। ये पूरी वारदात पुरानी रंजिश को लेकर होना बताई जा रही है।
इसके बाद अनुराग बर्धन सिंह हजारी हटा थानां पँहुचे और एफआईआर दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया।
भाजपा नेता का कहना है की अज्ञात हमलावर मुंह बांधे आया जिसने चालक के अलावा उन पर फायर किया। आरोप है की अनुरागबर्धन सिंह पर चार फायर किये गए।
वहीँ थाना प्रभारी एचआर पांडे का कहना है की इनके परिवार का ही युवक है सक्षम हजारी जिसने गोली चलाई, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।-


By - || SAGAR TV NEWS ||
10-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.